लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बल संग किया गया पैदल गस्त।
देवरिया जनपद देवरिया में प्राप्त अर्द्धसैनिक बल सीआईएसएफ की कम्पनी द्वारा थाना महुआडीह के संवेदनशील क्षेत्रों में महुआडीह पुलिस टीम द्वारा रामपुर गौनरिया, लक्ष्मीपुर आदि क्षेत्रों में तथा थाना भटनी के संवेदनशील क्षेत्रों में भटनी पुलिस टीम व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा
■कस्बा भटनी,
■नोनापार,
■लक्ष्मीपुर बिहार बार्डर,
■खोरीबारी,
■घाटीचौकी व एकलाम आदि क्षेत्रों में एवं ■थाना भाटपाररानी के संवेदनशील क्षेत्रों में भाटपाररानी पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फुलवरिया, भेड़ापाकड़, चनुकी व दिस्तौली आदि क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के तहत पैदल गस्त करते हुए
आम जन मानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करायी गयी
एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन व निर्भीक होकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त करते हुए एरिया डोमिनेशन किया गया।





