रक्तदान शिविर व सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के साथ इंसीनरेटर का हुआ अनावरण
■बच्चों का रक्तदान के प्रति किया गया उत्साह वर्धन।
■केंद्रीय मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह जी के सौजन्य से निर्मित सेनेटरी पैड की अविरल आपूर्ति की जाएगी
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन के सहयोग से रक्तदान शिविर व सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के साथ इंसीनरेटर का अनावरण गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधर के कर कमलों द्वारा किया गया l
आज का रक्त दान शिविर गाजियाबाद स्थित कैंपस लॉ कॉलेज में किया गया l
रक्तदान शिविर में कॉलेज की सबसे छोटी बच्ची व कॉलेज की सबसे ज्यादा उम्र की प्रवक्ता दोनों ने रक्तदान करके कॉलेज का मान बढ़ायाl
आज इस कार्यक्रम के मध्य ही प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत के अभियान के अंतर्गत ‘ हिचको मत खुल कर बात करो’ की कड़ी में मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं की निवारण के संदर्भ में मुख्य वक्ता के रूप में ऋचा सूद जी द्वारा बहुत ही सुंदर सहज कविता के रूप में सभागार में उपस्थित बच्चियों को व शिक्षिकाओं को समझाया तथा बच्चों के मन में उठ रही विभिन्न शंकाओं का निवारण भी सुझाया जिससे प्रभावित होकर सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने उन्हें आज आश्वासत किया कि भविष्य में होने वाली रेड क्रॉस की कार्यकारिणी बैठक में उन्हें रेड क्रॉस की गाजियाबाद इकाई का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत करने के लिए इकाई के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी गाजियाबाद के समक्ष प्रस्ताव रखेंगेl
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी असिस्टेंट गवर्नर रो. अनीता सिंघल द्वारा रोटरी के सेवा कार्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए सभी को समझाया कि युवा वर्ग के लिए रोटरी के पास विभिन्न प्रकल्प है जिनसे जुड़कर युवा पीढ़ी का व्यक्तित्व विकास हो सकता है स्वावलंबन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं तथा रेड क्रॉस और रोटरी की मैत्री की भूरि भूरि प्रशंसा कीlरोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन की अध्यक्ष रो रिंकी गुप्ता व क्लब सचिव रो. प्रतिमा चुग व कोषाध्यक्ष रो. सीमा अग्रवाल ने सभी आए हुए अतिथियों का कॉलेज प्रबंधन समिति का आज के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए स्वागत भी किया और आभार भी प्रकट कियाl
रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय की टीम आई थी जिन्होंने रेड क्रॉस द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में श्री विनोद कुमार जी के नेतृत्व में पूरा-पूरा सहयोग कियाl
बच्चों का रक्तदान के प्रति उत्साह वर्धन करने के लिए सबसे पहले कॉलेज के डायरेक्टर करुणाकर संकुल जी ने रक्तदान किया जिसके लिए सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने हृदय तल से उनका आभार प्रकट कियाl
आज अनावृत्त सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन में हमारे गाजियाबाद के केंद्रीय मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह जी के सौजन्य से निर्मित सेनेटरी पैड की अविरल आपूर्ति की जाएगी
जो भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के द्वारा होगीl
आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डी सी बंसल, धवल गुप्ता, हरवीर चौधरी, अंकित गोयल व प्रधानाचार्य अल्पना श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l





