प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से प्रेरित होकर झांसी के पूंछ कस्बे से निकाली एक भव्य यात्रा।
विशाल वाहनों का काफिला उरई से होते हुए बुंदेलखंड की प्राचीन प्रथम राजधानी गढ़कुंडर के लिए रवाना हुआ।
नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24 into 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से प्रेरित होकर झांसी के पूंछ कस्बे से एक भव्य और ऐतिहासिक यात्रा निकाली गई। यह विशाल वाहनों का काफिला उरई से होते हुए बुंदेलखंड की प्राचीन प्रथम राजधानी गढ़कुंडर के लिए रवाना हुआ।
यात्रा का आयोजन भाजपा के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी स्वर्गीय उदय सिंह पिंडारी के सुपुत्र सुभाष पिंडारी के आह्वान पर किया गया।
रास्ते भर खंगार समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूंछ कस्बे के बस स्टैंड पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब आयोजकों को बुलडोजर के माध्यम से फूलों का भव्य हार पहनाया गया।
सुभाष पिंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा के अनुसार युवाओं को ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है।
इस मौके पर आनंदी कुमारी परिहार, मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर, राजेश सिंह सेंगर, दीपक राम तिवारी, ज्ञगेश यादव, राजा यादव जौरा, रामराजा राजपूत, दुष्यंत सिंह राजपूत, नरेन्द्र यादव, निर्पत राजपूत, गजराज राजपूत, रामू परिहार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैमरापर्सन के साथ पं. विवेक तिवारी, की रिपोँट






