झाँसी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – चोरी की साजिश रचते 3 गिरफ्तार, अवैध असलहा और भारी मात्रा में शराब बरामद”
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी और पेश है झाँसी से बड़ी खबर… पं विवेक तिवारी की रिपोंट के साथ ।
झाँसी में पूंछ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की साजिश रच रहे तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 20 जुलाई की रात सिकंदरा बाईपास के पास एक बंद होटल में की गई, जहाँ आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 17 पेटी बियर व देशी शराब, रूपया 4650 नकद, एक ऑटो और एक स्कूटी समेत चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये शराब पूर्व में थाना पूंछ क्षेत्र से चोरी की गई थी और पहले से दर्ज दो मामलों से जुड़ी हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों मनोज सिंह राणा, कुनाल गुप्ता और दिलीप प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना पूंछ की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Focus News 24×7 से पं विवेक तिवारी की रिपोंट





