विशेष अभियान की अन्तिम तिथि 02 एवं 03 दिसंबर 2023 को निर्धारित
■जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० रहेंगे उपस्थित-जिला निर्वाचन अधिकारी
देवरिया जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि कि अर्हता 01 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्य 27 अक्टूबर 2023 से निरन्तर अग्रसर है।
इसी इसी में आयोग द्वारा विशेष अभियान की अन्तिम तिथि 02 एवं 03 दिसंबर 2023 को निर्धारित है।
उक्त दिनांक को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० प्रातः 10:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर आयोग के निर्देशानुसार दावा / आपत्तियाँ प्राप्त करेगें।
उपरोक्त के क्रम में में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, लो०स०सा०निर्वाचन-2024 को निर्देशित किया गया है कि विशेष अभियान की अन्तिम तिथि को बी०एल०ओ० के कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेगें तथा पर्यवेक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर अपने से संबंधित उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें।






