राजकीय सम्मान के साथ लोकतन्त्र सेनानी को दी आखिरी विदाई
रिपोर्ट पं रिंकू महाराज पूंछ
कटेरा (झॉसी) ग्राम पठगुवाँ निवासी लोकतन्त्र सेनानी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ता प्रोफेसर गुरदयाल पटसारिया (82) के परिजनों के अनुसार बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। रविवार दोपहर को उनका निधन हो गया। लोकतन्त्र सेनानी की मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।
अंत्येष्टि में प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर लक्ष्मीकान्त गौतम, पूर्व शिक्षा मन्त्री रविन्द्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मानवेन्द्र
सिंह, अधिकारियों ने पुष्पांजलि दी। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि हल्कू महाराज,
शिवराम शैलू तिवारी सरपंच सिन्दूसागर पंचायती राज सरपंच एवम् प्रधान संघ संगठन
सम्भाग सागर अध्यक्ष मध्यप्रदेश
, संजीव बुधौलिया, राजीव सेंगर, विद्याप्रकाश पूर्व, डिप्टी मेयर, धर्मेन्द्र सिंह, रामकुमार सिंह, महामन्त्री रामकिशोर शिवकुमार विभाग क्षेत्रीय साहू, संघचालक झाँसी, महेन्द्र कुमार जिला संघचालक, धर्मेन्द्र कुमार विभाग कार्यवाह, शशिकान्त सह विभाग कार्यवाह, आनन्द कुमार जिला कार्यवाहक, नीरज कुमार सह जिला कार्यवाहक, लखन कुमार सह जिला कार्यवाहक, बंगरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल, कपिल गुप्ता, इन्द्रेश सिंह जीतू राजा रतौसा, ग्राम प्रधान मंगल सिंह, कमलेश झा, राजकुमार सिरोठिया, कटेरा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार मयपुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अन्तिम संस्कार लोकतन्त्र सेनानी के बड़े पुत्र डॉ. देवेन्द्र पटसरिया ने किया।
रिपोर्ट पं रिंकू महाराज पूंछ






