Spread the love

एसटीएफ मुठभेड़ में पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई का गुर्गा रवि,सनी काकरान गैंग का भी है सदस्य

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)और इंचौली पुलिस मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की है।मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा सनी काकरान का करीबी रवि को गिरफ्तार किया है।रवि ने इंचौली में कारोबारी से रंगदारी मांगी थी।बता दें कि 50 हजार का इनामी रवि पुत्र मुकेश दौराला का रहने वाला है।सनी काकरान गैंग का सदस्य भी है।

यूपी एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और इंचौली थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह की संयुक्त टीम ने रवि को इंचौली थाना क्षेत्र से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में मुठभेड़ में दबोचा है।रवि के पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद हुई है।रवि पर डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे लगभग 10 मुकदमे दर्ज हैं।रवि से पूछताछ जारी है।

Share.