पूंछ पुलिस के त्वरित राहत कार्य से बची कई मजदूरो की जान। समय से भेजा उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ।
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में करीब 50 मजदूरों से भरी एक लोडर असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूर घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पूंछ पुलिस राहत कार्य में जुटी है। बताया गया है कि पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई से एक लोडर क्रमांक यूपी 93 टी 8397 में बैठकर करीब आधा सैकड़ा मजदूर भदरवारा गांव में मूंगफली के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे।करीब आधा सैकड़ा मजदूरों से भारी लोडर पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल बताया गया कि पूंछ के पास नहर के पुल पर एक लकड़ी से भरा ट्रक फंसा हुआ है। जिसे देखते हुए लोडर चालक रास्ता बदलकर जा रहा था। जैसे ही मजदूरों से भरी लोडर ग्राम ग्यारई माइनर की पुलिया से गुजर रही थी। चालक ने लोडर से अपना संतुलन खो दिया और मजदूरों से भरी लोडर सड़क के बगल में पलट गई। लोडर पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। देखकर आसपास के लोगों ने पूंछ पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने लोडर में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और घायल एक दर्जन से अधिक मजदूरों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस राहत कार्य में जुटी है।






