भगवान शिव कल्याणकारी हैं दिखा भक्तो पर भक्तिभाव

रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया 

परम सिद्धिदायक भगवान शिव कल्याणकारी हैं  बताया जाता है कि मनुष्य द्वारा भक्तिभाव से की गई मात्र एक लोटा जल की पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
आपको बता दे कि देवरिया जनपद मे महाशिवरासत्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व दिखाईं दिया आज के दिन महिलायें अपनो के लिये भगवान से लम्बी आयु की कामना करती हुई दिखी।
महाशिवरात्रि व्रत परम मंगलमय ,दिव्यतापूर्ण और चमत्करिक है।
महाशिवरात्रि व्रत चारों पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला माना गया है।
महाशिवरात्रि के दिन जो प्राणी परमसिद्धिदायक भगवान शिव का व्रत,अभिषेक और पूजन करते हैं वह परम भाग्यशाली होता है।

वही शिव पुराण और अन्य ग्रंथों में भी ऐसी पवित्र चीजों के बारे मे कहा गया है जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। विस्तार से जाने।

■ गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलता है।

■ वही शुद्ध गाय के दूध से अभिषेक करने से सुख-समृद्धि,विद्या,उत्तम संतान की प्राप्ति और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

■ दही चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।

■ शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से मधुर वाणी,कर्ज से मुक्ति और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

■ शुद्ध घी से शिवलिंग पर अभिषेक करने से आरोग्य लाभ और दीर्घायु प्राप्त होती है।

■ गन्ने का रस चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार में वृद्धि एवं दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

■ पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करने से सर्वसुख की प्राप्ति होती है।

■ शिवजी को भस्म अत्यंत प्रिय है। इसे चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है

■ बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी दोषों का निवारण करते हैं और बिल्वपत्र चढाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।

■ धतूरा शिव को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से शत्रुओं से मुक्ति और आत्मबल की वृद्धि होती है  एवं धतूरे से विषैले जीवों से खतरा नहीं रहता।

■ भांग चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव और अवसाद दूर होता है।

■ सफेद चंदन से शिवलिंग का लेपन करने से मन को शीतलता मिलती है और इच्छाएं पूर्ण होती हैं।इसी प्रकार चन्दन मिश्रित जल चढाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

■ अक्षत चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

■ शिवलिंग पर मंदार, कनेर, अपराजिता आदि फूल चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।मदार पुष्प अर्पित करने से नेत्र और ह्रदय विकार दूर होते हैं ।

■ शमी पत्र चढ़ाने से कुंडली के दोष समाप्त होते हैं और ग्रहों की शांति होती है।

 

Share.