Spread the love


देवरिया भाटपार रानी क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ में सोमवार को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती बड़े धूमधाम व  हर्षोल्लास से मनाई गई।
जिसमें सर्वप्रथम प्रधानाचार्य अभिषेक पाण्डेय ने झंडा फहराया तत्पश्चात महात्मा गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्रा निधि सिंह व रीतु गुप्ता ने झंडा गीत व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात प्रिया कुमारी,अनमोल सिंह, निधि जायसवाल,तबस्सुम परवीन,प्रीति साहनी व अनामिका सिंह ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बच्चों द्धारा कबड्डी, खोखो व दौड़ प्रतियोगिता भी कराया गया। साथ ही प्रधानाचार्य द्धारा स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाया गया।इन सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को प्रधानाचार्य अभिषेक पाण्डेय,उप प्रधानाचार्य बब्बन यादव, मनीष कुमार पाण्डेय,इंद्रमणि मिश्र,रणजीत कुशवाहा,अजीत सिंह,रविंद्र प्रजापति व ब्रजेश मिश्र ने संबोधित किया।

Share.