Spread the love
  1. *टीपू सुल्तान की शहादत Ansh मनाई गई*
    प्रतापपुर, देवरिया,5 मई, रविवार
    विकास खण्ड बनकटा के रहीमपुर में शनिवार के विटी देर शाम कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया गया।टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उक्त बातें कवि व शायर,समाजिक चिंतक मकसूद अहमद भोप्तपुरी ने अपने सम्बोधन में कही।उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक थे।17 साल के शासन काल मे अपने मैसूर राज्य के तमाम हिन्दू मंदिरों को सोने व चांदी के बर्तन दान किये।शृंगेरी मठ के शंकराचार्य की मांग पर मराठा आक्रमणकारियों से मठ का सुरक्षा भी किया।टीपू सुल्तान ने न्यायलयों में धार्मिक सुनवाई के लिए काजियों के साथ पंडितों को भी नियुक्त किया।उनके राज्य के कोषाध्यक्ष कृष्णा राव थे।टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते लड़ते 4 मई 1799 को शहीद हो गए।इसलिए उन्हें भुलाया नही जा सकता।इस मौके पर छात्र नेता मुस्ताक,मू0 ईशा,मु0मुशा,दिलमुहमद,तैयब,बाबूदीन,ताहिर,शमीर,राजमुहमद,जाकिर,हाफिज,इमरान रजा,यूसुफ,इरशाद,गुलाम,आविद,हुसैन स्लामुदिन,साहब, महमूद,अफरोज,अमीर,शाह आलम,सिराजुद्दीन,फरमान,साजिद,इरफान,अफजल,साजिद,आरिफ आदि लोग उपस्थित रहे।
Share.