बिहार की राजधानी पटना के होटल पाल में लगी भीषण आग 6 मरे 20 के हालात नाजुक
पटना जंक्शन के पास पाल होटल में गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद आग लग गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं।
सिटी एसपी सेंट्रल चन्द्र प्रकाश के अनुसार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
कोशिश की जा रही है. वहीं घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
जबकि 20 लोगों का इलाज अभी पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में चल रहा है।
आग से आग ने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि 3 घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग को पूरी तरह से काबू कर लिया गया.
आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड ने कुछ समय बाद मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हालांकि तब तक एक महिला के मौत होने की खबर आई. बाद में मरने वालों की संख्या 6 हो गई।
बिल्डिंग में मौजूद करीब 3 दर्जन लोगों में भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
इस दौरान आग से हुई अफरातफरी के कारण झुलसे और घायल हुए करीब 15 लोगों को अस्पताल भेजे जाने की खबर है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 2 घंटे तक आग का आतंक बना रहा.आग ने पाल होटल के बगल वाले होटल को भी अपने जद में ले लिया .




