“मिशन शक्ति टीम ने दिखाई बालिकाओं को सुरक्षा की राह 🚨 | शाहजहांपुर में बड़ा जागरूकता अभियान”
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और आगे रिपोर्ट है अनुराग तिवारी के साथ
आज की बड़ी खबर झांसी जनपद के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से —
जहाँ मिशन शक्ति टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं —
जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्ध पेंशन योजना, सुकन्या योजना और उज्ज्वला योजना की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में पिंक कार्ड वितरित किए गए और बालिकाओं को यह विश्वास दिलाया गया कि
“पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।”
इस तरह मिशन शक्ति टीम ने समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता का मजबूत संदेश दिया है।
एडिटिंग डेस्क से सुन्दरम Focus News 24×7





