विधायक दीपनारायण सिंह यादव की हुई जेल से रिहा

 

आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में सात माह से जेल में थे बंद

 

झांसी। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में सात महीने से जेल में बंद गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की शनिवार की शाम जेल से रिहाई हो गई। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए।

 

कन्नौज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुख्यात लेखराज सिंह यादव को 16 सितंबर 2022 को पेशी पर झांसी लाया गया था। आरोप था कि यहां से वापस कन्नौज ले जाते समय पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का षड़यंत्र रचा था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें 26 सितंबर -2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दीपनारायण पर झांसी, जालौन व उन्नाव मे मामले दर्ज किये गये थे। मुखिया अखिलेश यादव भी बैठकर वे चले गए। शनिवार की शाम तकरीबन 7.30 बजे बाहर आए। उन्हें लेने दो गाड़ियां आयी थी इनमें से एक गाड़ी में बैठकर चले गये।

Share.