भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (NCCF) द्वारा चिरगांव में MSP जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट अनुराग तिवारी पत्रकार

स्थान: चिरगांव, जिला झांसी, उत्तर प्रदेशफ

चिरगांव।भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (NCCF), शाखा – कानपुर द्वारा आज झांसी जनपद के चिरगांव ब्लॉक में एक विशेष MSP जागरूकता एवं समर्थन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था – न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदी के संबंध में किसानों और गैर-कृषक हितधारकों को जागरूक करना, तथा सहकारिता आधारित खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को धरातल पर लाना।
इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें किसानों के साथ-साथ सहकारी समिति पदाधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, FPO सदस्य, स्थानीय व्यापारी संघ, युवा ग्रामीण उद्यमी एवं मंडी समिति प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहब्रत बबुआ ने संबोधित करते हुए कहा कि MSP केवल एक सरकारी नीति नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और आत्मसम्मान का आर्थिक कवच है।
NCCF जैसी संस्थाएं इस नीति को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह आयोजन इस दिशा में एक मजबूत कदम है।
अनुराग शर्मा, शाखा प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (NCCF), कानपुर ने बताया हम केवल खरीदार नहीं हैं।हम किसानों के भागीदार हैं। NCCF का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान को पारदर्शी प्रक्रिया, समयबद्ध भुगतान, और बिचौलियों से मुक्त खरीदी प्रणाली का लाभ मिले।
इसके साथ ही, हम गैर-कृषक भागीदारों जैसे समितियों, मंडी प्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों को भी इस प्रणाली का सक्रिय हिस्सा बना रहे हैं।इस दौरान MSP नीति की व्यापक जानकारी दी.

Share.