वैवाहिक वर्षगांठ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, पत्रकार संगठन एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई
उरई, जालौन। ऑल इंडिया पत्रकार संघ के पूर्व जिला मंत्री एवं लाला जय बिहारी मेमोरियल, ऊमरी के प्रबंधक अनिल कुमार सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जयंती सक्सेना की वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाई गई। इस शुभ अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।
वैवाहिक वर्षगांठ के इस विशेष अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष जालौन अमित दूरवार, नगर उपाध्यक्ष उरई गोपाल जी गुबरेले, जिला सचिव मंगल श्रीवास सहित संगठन के पदाधिकारियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर सक्सेना दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने दंपति के सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उनके जीवन में सदैव प्रेम, विश्वास और खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की। धार्मिक आयोजन और आत्मीय मिलन के बीच वर्षगांठ समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
जन वार्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7




