देशभर में लागू हुआ नया रोजगार कानून, न्यूनतम दर ₹300 तय
आज 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में VB-G RAM G कानून (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम, 2025) आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।
यह नया कानून दशकों पुराने मनरेगा एक्ट की जगह लेगा। पहले मनरेगा के तहत साल में केवल 100 दिनों के काम की गारंटी मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। देश भर में औसत दैनिक मजदूरी ₹298.8 से बढ़ाकर ₹327.4 कर दी गई है।
अब देश के किसी भी राज्य में मजदूरों को ₹300 प्रतिदिन से कम मजदूरी नहीं मिलेगी।






