जिलाधिकारी ने रसोइयों को किया सम्मानित

■प्रशस्ति पत्र एवं दस-दस हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया

देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यकक्ष में बरहज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लवकनी ईश्वर में तैनात दो रसोइयों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने गत 13 अप्रैल को बरहज ब्लॉक स्थित मतदेय स्थल संख्या 108 प्राथमिक विद्यालय लवकनी ईश्वर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का रसोई घर अत्यंत स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित मिला था जिस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की थी। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय की रसोइया उषा देवी एवं राजमती देवी को प्रशस्ति पत्र एवं दस-दस हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने दोनों रसोइयों को बधाई देते हुए इसी प्रकार से अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Share.