बढ़ी निकाय चुनाव की हलचल भाजपा ने की बैठक

रिपोर्ट: अख्तर अली focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■
सलेमपुर (देवरिया)। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर हलचल बढ़ गई है। भाजपा द्वारा यहां सिंचाई विभाग के डाकबंगले में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक की गई। जिसे मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जायेगा। प्रदेश नेतृत्व ने नगर निकाय चुनाव में जमीनी‌ कार्यकर्ताओं के लिये लगातार बैठक कर स्थिति टटोल रही है।उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता मजबूत होता है तो उनको प्रत्याशी बनाकर चुनाव जिताया जायेगा। निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही केन्द्र व प्रदेश में कमल खिलाया है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर ही नगर पंचायत चुनाव जीतेंगे। नगर पंचायत प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि चुनाव जीतने के लिये आप सभी लोग अपने वार्ड में भ्रमण कर लोगों से अपील कर लगातार संपर्क करें।
नगर पंचायत चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र रामू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके लिए नगर पंचायत चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमे नगर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र, निकाय चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र के अलावा बूथ प्रबंधन प्रमुख विनय पाण्डेय, मतदाता सूची प्रमुख शेषनाथ भाई, कार्यक्रम प्रमुख अशोक तिवारी, प्रशासनिक कार्य प्रमुख बचनदेव गोंड़, मीडिया प्रमुख अजय दूबे वत्स, आई टी सोशल मीडिया प्रमुख अमित यादव सोनू को मनोनीत किया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिगुणायक, जिलामंत्री हेमन्त मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

Share.