जालौन वाली माता का किया गया अद्भुत सिंगार, वही हो रहे हैं चमत्कार
रिपोर्ट : महेश चौधरी
■■■■■■■■■■■■
@focusnews24x7.com
____________________________
आपको बता दें कुठौंद थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर जालौन वाली माता का चैत मास नवदुर्गा में भक्तों का ताता लगा हुआ है
क्षेत्रीय जनता और भक्तों का कहना है जिन लोगों को कई वर्षों से संतान की प्राप्ति नहीं हुई
व महिलाएं यहां आकर उल्टे हाथ से थपा लगाती है, तो उनको
संतान प्राप्त होती है।
मनोकामना पूर्ण होने के बाद सीधे थपालगाती है। मंदिर की व्यवस्था में रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर कन्हैया राजावत मानपुरा इंद्रजीत प्रधान मानपुरा जम्मू दीक्षित प्रधान नवासा सहित सैकड़ों क्षेत्रीय बुद्धिजीवी वर्ग का सहयोग रहता ।
यह दस्यु प्रभावित क्षेत्र था यह है इलाका ।
लोग बताते हैं इस मंदिर पर निर्भय सिंह गुर्जर श्रीराम लालाराम जैसे दुर्दांत डकैतों ने भी घंटा चढाये थे।
वहीं प्रशासन भीड़ को काबू करने किसी अनोहनी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है ।
इस मौके पर
पुलिस अधीक्षक ईराज राजा,
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी
पुलिस उपाधीक्षक उमेश पांडे द्वारा
मुआयना करते हुये भक्तों की सुरक्षा के व्यवस्थित व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
वही क्षेत्रीय जनता को भी धन्यवाद देते हुये बताया माता रानी के श्री चरणों की सेवा व माता के दर्शन को आए हुए भक्तों की सेवा करने से माता रानी का आशीर्वाद , परम सुख व मन को शांति की प्राप्ति होती है।






