पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की सड़कों पर किया पैदल गस्त
उरई: आगामी नगर निकाय चुनाव और प्रयागराज में हुए अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद जनपद जालौन पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक डॉ इज राजा के दिशा निर्देशन में पूरी कोतवाल शिव कुमार राठौर के नेतृत्व में आज रात भारी पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की सड़कों पर पैदल गस्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।





