सचिन का आज 50वां बर्थडे

 

.शानदार पलों के लिए शुक्रिया

 

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने जमाने में बड़े-बड़े गेंदबाजों को बौना साबित किया है। वह सोमवार को अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन वह अपने जीवन के 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले। उनके परिवार, जीवन और कॅरिअर से जुड़ी दिलचस्प चीजें।

 

ए (अंजलि, अर्जुन, अजित) : सचिन की पत्नी अंजलि, बेटा अर्जुन, भाई अजित हैं।

बी (ब्रिस्टल): पिता के निधन के बाद सचिन ने इस स्थान पर 140 रन बनाए थे।

सी (सेंचुरियन) उन्होंने यहां विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 98 रन बनाए थे।

डी (डॉन) : डॉन ब्रेडमैन ने कहा था कि सचिन की बल्लेबाजी उनकी जैसी है।

ई (ईडन गार्डन्स) : सचिन ने इस स्टेडियम में 199वां टेस्ट मैच खेला था।

एफ (फरारी) : यह सचिन की पसंदीदा कार और फॉर्मूला वन टीम भी है।

जी (गुजरांवाला) : उन्होंने अपना पहला वनडे इस पाकिस्तानी शहर में खेला था।

एच (हैरिस शील्ड) : यह मुंबई का इंटर- स्कूल टूर्नामेंट हैं जहां वह खेले थे।

आई (इंजमाम) : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपने बेटे को सचिन से मिलवाया था।

जे (जॉन मैकेनरो): वह अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरो के प्रशंसक थे।

के (कांबली) : उन्होंने बचपन के दोस्त कांबली संग कई मैच एक साथ खेले थे।

एल (लारा) : दोनों में बड़ा क्रिकेटर कौन है, इस पर बहस कभी खत्म नहीं होगी।

एम (मैक्ग्रा) : पूर्व तेज गेंदबाज मैकग्रा और सचिन के बीच प्रतिद्वंद्विता रोचक रही है।

एन (नरसिंह): इस गेंदबाज ने सचिन को उनके अंतिम टेस्ट मैच में आउट किया था।

ओ (ओल्ड ट्रैफर्ड) : यह वह मैदान है जहां उन्होंने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से पहला शतक लगाया था।

पी (पेशावर) : यहां पर सचिन ने एक

प्रदर्शनी मैच में 18 गेंदों पर 53 रन बनाए थे।

क्यू (कादिर) : पाकिस्तान के इस गेंदबाज के एक ओवर में सचिन ने 28 रन कूटे थे।

आर (राहुल) : सचिन-राहुल द्रविड़ की टेस्ट में सबसे सफल जोड़ी मानी जाती है।

 

एस (शिवाजी पार्क) : कोच रमाकांत आचरेकर की देखरेख में सचिन ने यहां क्रिकेट सीखा।

टी (टोरंटो) : यहीं पर सचिन को कप्तान के रूप में अपना पहला ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला।

यू (यू2) : वह आयरिश रॉक बैंड यू2 के बड़े प्रशंसक हैं।

वी (विराट) : उन्होंने संन्यास लिया था तब विराट ने चेन दी।

डब्ल्यू (विंबलडन ) : वह इस टूर्नामेंट को देखने कई बार गए हैं।

एक्स (जेवियर्स स्कूल) : इसके खिलाफ सचिन-कांबली ने 664 रन की साझेदारी की थी।

वाई (यॉर्कशायर) : इंग्लिश’ काउंटी टीम के साथ वह खेले थे

जेड (जिंबाब्वे) : जिंबाब्वे के गेंदबाज ओलोंगा ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में आउट किया था।

Share.