Spread the love

एक दिवसीय रोजगार मेला का किया गया आयोजन

देवरिया जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया कौशल विकास मिशन राजकीय आई०टी०आई० देवरिया एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर आई०टी०आई० कैम्पस, देवरिया में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार मेला में शोभनाथ, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, देवरिया, रोहन अपूर्व सिन्हा, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी, देवरिया, उपेन्द्र चौहान, एम०आई०एस० मैनेजर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, देवरिया एवं प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।अपराह्न 01:30 बजे तक मेले में 309 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, कुल 04 कम्पनियों / फर्मों द्वारा 122 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।
सेवायोजन कार्यालय, देवरिया, कौशल विकास मिशन के कार्मिकगण सिद्दीकी, गौरव, अजेंश,अमित, प्रभाकर इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया। प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० एवं प्रभारी सेवायोजन अधिकारी द्वारा सफल अभ्यर्थियों को धन्यवाद एवं असफल बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुनः कठोर परिश्रम कर सफल होने का संदेश दिया।

Share.