
संवाददाता- आयुष त्रिपाठी
गरौठ (झांसी)। राष्ट्रभक्त संगठन गुरसरांय की ओर से उप जिलाधिकारी गरौठा अतुल कुमार नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से बढ़ाए गए गृहकर टैक्स एवं नगर पालिका अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण कराया जा रहा है जिसको लेकर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बल्ले की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा द्वारा जनता पर 10 से 50 गुना टैक्स बढ़ा दिया गया है जब इस बारे में अधिशासी अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने अपनी मर्जी से टैक्स बढ़ाया है चुनाव से पहले किसी भी नगरपालिका में टैक्स नहीं बढ़ाया गया है सिर्फ गुरसरांय नगर पालिका में ही टैक्स क्यों बढ़ाया गया नगर उपाध्यक्ष राजीव सोनी ने बताया नगर गुरसरांय में एरच रोड,कटरा बाजार,गरौठा रोड,मोदी चौराहा पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस पर हम लोग उनसे बात करते हैं तो वह लोग बताते हैं कि हम हर वर्ष नगर पालिका को ₹10000 अतिक्रमण रखने का शुल्क दे रहे हैं इसके खिलाफ हम लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया और शिकायत की लेकिन उनके द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई भी एक्शन ना लेना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ झोल मूल जरूर है भ्रष्टाचार का खेल पूरे नगर पालिका अधिकारियों द्वारा खुलेआम चल रहा है। नगर संयोजक जय सोनी राजा भैया ने बताया की नगर पालिका अपनी मर्जी से सरकार की बिना मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है लेकिन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का रवैया बेहद सुस्त एवं ढीला है इनके खिलाफ शासन प्रशासन की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो राष्ट्रभक्त संगठन गुरसरांय नगर पालिका और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कार्य करेगा और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।राष्ट्रभक्त संगठन गुरसरांय नगर पालिका और अधिशासी अधिकारी खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कार्य करेगा और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामेश्वर दाऊ,गौरीशंकर सोनी, सुमंत सोनी,बिक्की सोनी, हरनारायण सिंह घोष,सत्यम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।




