मृतक के परिजनों से मिले पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी,
कहा निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
स्थान चिरगांव झांसी रिपोर्ट अनुराग तिवारी पत्रकार से
“झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुवा गांव में युवक धर्मेंद्र राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर अब नेताओं ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की बात कही है
शनिवार को पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी मृतक के परिजनों से मिलने करगुवा गांव पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मामले को गंभीरता से विधानसभा और शासन स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया।
बाइट – विधायक प्रीतम सिंह लोधी
“शांतिपूर्वक विरोध जताने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करना अन्याय है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। अगर जरूरत पड़ी, तो हम लोधी समाज के साथ धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”
ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी पीड़ा रखी और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वे न्याय की उम्मीद लेकर आए हैं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
“हम बस यही चाहते हैं कि हमारे गांव के निर्दोष लोगों पर जो झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए और मृतक के परिवार को न्याय मिले।”
प्रीतम सिंह लोधी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या रुख अपनाता है।
Focus News 24 x7 के लिए चिरगांव से अनुराग तिवारी की रिपोर्ट।





