मानसिक रूप से कमजोर शिवम पाठक की खोज मे जुटे पुलिस व परिवार।

पूंछ लगातार 10 दिन से एक पिता अपने पुत्र की खोजबीन करने के लिए पूंछ थाने के बाहर बैठा हुआ है।

जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ग्राम चुनार विट्ठलपुर निवासी कृष्णा पाठक ने बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र शिवम पाठक मानसिक रूप से कमजोर है।

करीब एक माह पहले जनपद दतिया के पंडोखर सरकार अपनी मां एवं चाचा के साथ आया था।

पंडोखर सरकार धाम पर उसे ठीक होने के लिए संत द्वारा दवा दी गई थी।

इसके बाद सभी लोग गाड़ी से वापस लौट रहे थे कस्बा पूंछ मे सभी लोग नाश्ता करने लगे। इसी दौरान शिवम गायब हो गया।

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं लगी। जिसके बाद पूंछ थाने में शिवम की गुमशुदगी का मामला पंजिकृत कराया गया।

इसके बाद शिवम के पिता लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

कृष्णा पाठक ने बताया कि पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे स्थित ढावा के अलावा ग्राम सेसा आदि पर उसकी रुकने की जानकारी लगी।

स्थानीय लोगों ने शिवम को खाना नाश्ता इत्यादि कराया। लगातार 10 दिन से कृष्णा पाठक पूंछ थाना के बाहर चबूतरा पर पुत्र के मिलने की आस में बैठे रहते हैं। डीआईजी, एस एस पी सहित सभी जगह पर गुहार लगा चुके हैं।

लेकिन उनके पुत्र शिवम की जानकारी नहीं लग पा रही है। स्थानीय पुलिस भी लगातार खोजबीन करने में लगी है।

बताया जाता है कि पूछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्यादातर ग्रामों में मानसिक रूप से कमजोर लोगों को अनेक दबंग लोग जबरन घरों में बंदी बना लेते हैं और उनसे खेतों, व घरों का काम करवाते हैं। काम नहीं करने पर उनकी निर्दयतापूर्वक मारपीट की जाती है। शिवम के पिता ने बताया कि ऐसी दबंगों को खोजें जो कमजोर व्यक्तियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें मारते पीटते हैं। और घर से नहीं निकलने देते हैं। इन पर कार्रवाई करें। इसके बाद उनके पुत्र की जानकारी लग सकती है।

इन नम्बरों पर सम्पर्क करे

क्षेञाधिकारी 9454401436
प्रभारी निरीक्षक पूंछ 9454403651
उपनिरीक्षक पूंछ 8384815278

Share.