पुलिस व पत्रकार टीम ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण ग्राम जगनपुरा मे
उरई जालौन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कोच सर्किल के थाना कैलिया की जगनपुरा चौकी व प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त परिसर मे पत्रकार एकता संघ व पुलिस की संयुक्त टीम ने पौधारोपण किया।
इस दौरान पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां, चौकी प्रभारी जगनपुरा संतराम कुशवाहा, संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशीष समेले , जिला मंत्री अमन पटेल, तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश पटेल सहित स्थानीय पुलिस जन उपस्थित रहै।



