विभिन्न प्रकरणों मे वांछित चल रहे अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
■ अग्नि स्नान कर जीवन लीला समाप्त की ओंकार ने
उरई जालौन सिरसा कलार थानान्तर्गत आने वाले गांव मऊ खुर्द निवासी ओंकार सिंह पुत्र जगराम सिंह उम्र 58 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अग्नि स्नान कर आत्महत्या कर ली
उक्त सम्बन्ध मे जालौन पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि डायल 112 पर सूचना दी गयी थी जिस पर तुरत कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष सिरसा कलार वरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे उसे मेडिकल भिजवाया पर रास्ते मे ही मौत हो गयी कारणो का पता लगाया जा रहा है कृत कार्यवाही प्रचलित है
उधर कोच कोतवाल बृजेश वहादुर की टीम ने वारंटी अभियुक्त नरेन्द्र कुमार निवासी पडरी को गिरफ्तार किया तो जालौन कोतवाल हरिशंकर चंद की टीम के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यति ने मुकद्दमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 142/127(4), 115(2), 143(3) बी एन एस व धारा 16 बंधित श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम 1976 मे वांछित अभियुक्त अवधेश कुमार उर्फ बब्लू पुत्र हरिहर प्रसाद दांत्रे 55 निवासी जगनेवा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा





