Spread the love

नगर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

जालौन। नगर निकाय चुनावों को लेकर कोतवाली पुलिस लगातार सख्त बनी हुई है। गुरुवार देर शाम सीओ रविंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स नगर की सड़कों पर उत्तरी ।

नगर की सड़कों पर पुलिस को देखकर लोगों को सुरक्षा का अहसास हुआ सीओ ने लोगों से बातचीत कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

कोतवाली से मार्च करता हुआ फोर्स कांजी हाउस, तहसील रोड, सब्जी मंडी से होकर झंडा चौराहा, तकिया मैदान से पुनः कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पहुंचने पर सीओ ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

सोशल मीडिया के साथ ही अराजकता फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें। चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

यदि कोई शांतिभंग की कोशिश करता है तो तत्काल उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो पाए |