आदर्श नागरिक बनकर समाज को प्रेरणा दोगे तभी शिक्षा ग्रहण करना सार्थक होगा – पुलिस इंस्पेक्टर
उरई जालौन शिक्षित होने का मतलब है आदर्श नागरिक वनकर समाज मे आदर्श आचरण प्रस्तुत करना फिर सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रावास के छात्रो पर तो ये बात विशेष लागू होती है।
उक्त बात कही कोतवाली उरई के अतिरिक्त निरीक्षक सुशील पाराशर ने।
वह झांसी रोड स्थित विद्या मन्दिर के छात्रावास मे छात्रो को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने विद्यार्थियो को सद आचरण, संस्कार के साथ साथ यातायात के नियमो व कानून सम्बन्धी अन्य जानकारियां भी दी।
इस दौरान पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव / छात्रावास अधीक्षक, जिला मंत्री पत्रकार एकता संघ अनिल सक्सेना, नगर अध्यक्ष अमित प्रजापति, सहायक अधीक्षक राधारमण द्विवेदी सहित अभिभावक जन भी उपस्थित रहे!
फोकस न्यूज 24×7 से ओमप्रकाश उदैनिया की रिपोर्ट





