10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा के परिणाम किये घोषित।
वही शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
उन्होंने बताया कि प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्राची को 600 में से 591 नंबर मिले हैं।
बता दें कि प्राची सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं.
10वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्राची निगम सीतापुर मुहम्मदाबाद स्कूल की छात्रा है। उनका रोल नंबर 1240969000 है.
■ 10वीं में दूसरा स्थान हासिल करने वाली दीपिका सोनकर सुखनंदन सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर की छात्रा है.
आपको बता दे कि दीपिका सोनकर ने दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं।
इनके 98.3 परसेंटेज आए हैं वही उनका रोल नंबर 1241695784 है
■ 10वीं में तीसरा स्थान हासिल करने वाली स्वाति सिंह बाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार। स्वाति सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 600 में से 588 अंक हासिल किए हैं. इनके 98.0 परसेंटेज आए हैं. उनका रोल नंबर 1240994186 है।
उधर 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले शुभम वर्मा सीतापुर मुहम्मदाबाद स्कूल के छात्र हैं.
।शुभम वर्मा ने बारहवीं की परीक्षा में 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं. इनके 97.8 परसेंटेज आए हैं. उनका रोल नंबर 2245807050 है।
■12वीं में दूसरा स्थान हासिल करने वाले विष्णु चौधरी श्री राम एस एम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत के छात्र हैं।
विष्णु चौधरी ने बारहवीं की परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं. इनके 97.6 परसेंटेज आए हैं. उनका रोल नंबर 2245409458 है।
■12वीं में तीसरा स्थान हासिल करने वाली कशिश यादव न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुरई बाघ रायबरेली की हैं।
कशिश यादव ने बारहवीं की परीक्षा में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं. इनके 97.4 परसेंटेज आए हैं. उनका रोल नंबर 2245965278 है।
इंटरमीडिएट परीक्षा के कुल परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60 है।
परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं।
इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।
इंटरमीडिएट के टॉपर
रैंक नाम
1. शुभम वर्मा
2. विशु चौधरी
2. काजल सिंह
2. राज वर्मा
2. कशिश मौर्य
2. चार्ली गुप्ता
2. सुजाता पांडेय
2. शीतल वर्मा
3. कशिश यादव
3. आदित्य कुमार यादव
3. अंक्षा विश्वकर्मा
3. पलक सिंह






