जालौन में गल्ला व्यापार कल्याण समिति का चुनाव संपन्न, प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा बने अध्यक्ष
:जालौन। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। इस चुनाव में 100% मतदान दर्ज किया गया।
■ अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा ने 178 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी पंकज गुप्ता को 79 मत मिले।
■ कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाहा ने 139 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि मनोज शिवहरे को 116 मत मिले।
■ महामंत्री पद पर गजेंद्र सिंह श्यामू ने 175 मतों से विजय पाई। उनके प्रतिद्वंदी संदीप तिवारी को 82 मत मिले।
निर्वाचन अधिकारी मानसिंह वर्मा, राजू श्रीवास्तव, कमलेश निरंजन, अनंत गुप्ता और संतराम कुशवाहा ने परिणाम घोषित किए।
पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
रिपोर्ट – न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन






