हिन्दू महिला अखण्ड आश्रम उरई में धार्मिक उत्सव की तैयारी। साथ ही हुआ चार दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का आगाज़
■ उरई में 17 से 20 सितम्बर तक चलेगा भव्य धार्मिक आयोजन साथ ही जगद्गुरु धीरेंद्राचार्य देंगे प्रवचन
उरई से एक बड़ी धार्मिक ख़बर… यहाँ श्री हिन्दू महिला अखण्ड आश्रम में आगामी 17 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस सम्मेलन में श्री श्री 1008 जगद्गुरु धीरेंद्राचार्य जी महाराज अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस का अमृतपान कराएंगे।
👉 श्रीरामचरित मानस सम्मेलन – उरई
👉 17 से 20 सितम्बर तक होगा आयोजन
👉 जगद्गुरु धीरेंद्राचार्य करेंगे प्रवचन
उरई के श्री हिन्दू महिला अखण्ड आश्रम में धार्मिक माहौल एक बार फिर भक्तिमय होने जा रहा है। 17 सितम्बर दिन बुधवार से शुरू होकर 20 सितम्बर दिन शनिवार तक चार दिनों तक श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन होगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 जगद्गुरु धीरेंद्राचार्य जी महाराज भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और श्रीरामचरित मानस के प्रसंगों पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और माताओं से आकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की है।






