भारतीय रेलवे की ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने.दिखाई हरी झंडी।
रिपोर्ट : विनय पचौरी
@focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■■
भारतीय रेलवे की ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल में
●रानी कमलापति स्टेशन और
राष्ट्रीय राजधानी में
●हजरत निजामुद्दीन से संचालित होगी।
मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस
यह मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद चलने वाली
दूसरी सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।
भोपाल से शुरू होने का समय ।
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
एक बार नियमित हो जाने के बाद यह
ट्रेन भोपाल स्टेशन से
सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर निकलेगी।
और 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली तक का सफर तय करेगी।
होगा वंदे भारत का पूरा रूट 708 किलोमीटर का
भोपाल से दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा रूट 708 किलोमीटर का है।
इस दौरान वंदे भारत का स्टॉपेज भोपाल, ग्वालियर और झांसी के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर होगा।
भोपाल से दिल्ली जाते समय 11 बजकर 45 मिनट पर यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी, वहीं दिल्ली से भोपाल आने के दौरान यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।
ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और शनिवार को नहीं चलेगी।
जाने किराया के बारे मे
हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 20172) का किराया 1,665 रुपए होगा
जिसमें खानपान शुल्क के रूप में 308 रुपए शामिल हैं जो वैकल्पिक है
और दोनों स्टेशनों के बीच कार्यकारी श्रेणी (Executive Class) में 3120 रुपए और खानपान शुल्क 369 रुपए शामिल हैं।
इस बीच, ट्रेन नंबर- 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया चेयर कार में 1735 रुपए होगा और इसमें खानपान शुल्क के रूप में 379 रुपए और कार्यकारी क्लास (Executive Class) में 3185 रुपए होंगे, जिसमें खानपान शुल्क के रूप में 434 रुपए भी हैं।







