प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में बने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
पीएमओ आफिस ने पीएम मोदी की अयोध्या दौरे से संबंधित जानकारी साझा की। वही अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी पर होगा।
इसका पूरा नाम अब महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा जाएगा।
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आएंगे।
और वह वहां अयोध्या में बने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
अभी हाल मे ही एक दिन पहले ही योगी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया था।
आपको बता दे कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।
आज यहाँ राम मंदिर के बनने से अयोध्या का जमकर विकास होता दिख रहा है। यहाँ पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले शासन-प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है।
आपको बता दे कि यहाँ सरकार भी अयोध्या के विकास के लिए जमकर पैसा खर्च करने मे कोई कसर नही छोड रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
तदोपरान्त वह अयोध्या में नए बने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
वह यहां से ही अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
पीएमओ ने पीएम मोदी की अयोध्या दौरे से संबंधित जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर की सुबह करीब 11.15 बजे पीएम मोदी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
PM मोदी दोपहर करीब सवा 12 बजे नवनिर्मित अयोध्या हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे।
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एयरपोर्ट बनकर लगभग तैयार है। इसका रनवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिसंबर माह तक अयोध्या में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इसका निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का काम शत–प्रतिशत पूरा हो चुका है और भविष्य में रनवे को 3750 मी तक बढ़ाए जाने की भी योजना बनाई जा रही है जिसके लिए भूमि अर्जन का काम भी पूरा कर लिया गया है।
एयरपोर्ट के रनवे का काम पूरा हो चुका है। इस रनवे पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। नाइट लैंडिंग तथा कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट–वन एवम् रेसा सुविधाओं का काम लगभग पूरा हो चुकी है। वहीं एटीसी टॉवर का काम भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। अयोध्या की गरिमा के अनुरूप एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका डिजाइन राम मंदिर मॉडल के मुताबिक ही बनाया जा रहा है। 24 घंटे इस एयरपोर्ट का संचालन किया जाएगा। एयरपोर्ट को 500 यात्रियों की क्षमता के लिए बनाया गया है। इसी के साथ ही हवाई अड्डे पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जाएंगी
जानकारी के अनुसार यहाँ इस एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट दिल्ली और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी।
इसका संचालन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले किया जा सकता है।
खुशी की बात यह है कि यहां से दिल्ली के लिए हफ्ते में सात दिन और अहमदाबाद के लिए तीन दिन फ्लाइट चलाई जाएगी।
यहाँ अयोध्या मे बनने वाले एयरपोर्ट पर पूरा काम तीन फेज में पूरा किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए 821 एकड़ भूमि अर्जन का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का काम शत–प्रतिशत पूरा हो चुका है।
एयरपोर्ट पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालन प्रारंभ होने से एयरबस ए320 जैसे एयरक्राफ्ट के लैंडिंग की सुविधा अयोध्या धाम के एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जाएंगी। श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जिसका अब नाम परिवर्तित कर महर्षि वाल्मिक हवाई अड्डा किया गया है बिल्कुल उसी तरह बनाया जा रहा है जिस तरह श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
खास बात तो यह है कि इस एयरपोर्ट के निर्माण में उसी पत्थर का निर्माण किया गया है जिससे राम मंदिर का निर्माण किया गया है।
■इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 दिसंबर को सुबह 11:55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1:15 पर अयोध्या पहुंचेगी और इसके बाद अयोध्या से आधे घंटे बाद ये फ्लाइट 1:45 पर अयोध्या से रवाना होकर 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
■ 30 दिसंबर को पहली बार उड़ान भरने के बाद ये फ्लाइट दोबारा 10 जनवरी से संचालित कर दी जाएगी।
ये उड़ान दिल्ली और अयोध्या के बीच रोजाना इसी समय पर यह फ्लाइट संचालित होगी ।





