रामनिवास तिवारी आशुकवि, को मिला प्रेरणा हिंदी सम्मान 2024
■रामनिवास तिवारी आशुकवि गढकुडार निवाड़ी मध्य प्रदेश को हिंदी राम भक्त सम्मान 2024 दिया गया
निवाड़ी – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य कर रहे शिक्षाविद साहित्यकार एवं समाजसेवियों को निरंतर सम्मानित करने का कार्य कर रही है जिससे समाज में नव जागृति पैदा हो।
आज राष्ट्रीय संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने इसी तारतम्य में ‘रामनिवास तिवारी आशुकवि “गढकुडार”निवाड़ी मध्य प्रदेश को” हिंदी राम भक्त सम्मान 2024 दिया गया है तथा बलराम द्विवेदी उमरिया,अजय पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़ उ.प्र.हिन्दी सेवी सम्मान, रामगोपाल फ़रम्या मंदसौर,सुरेश विद्यार्थी, औरंगाबाद,को पत्रकारिता सम्मान, संतोष कुमार पांडे सुल्तानपुर रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी संपादक बाराबंकी डॉक्टर नितिन मनोज अहमदाबाद को समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया डा गुडाल ,विजय कुमार, प्रदीप मिश्रा अजनबी,डा. हरेंद्र हर्ष,डा लाल सिह ये सभी हिंदी प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत हैं।।आशुकवि को प्रेरणा सम्मान 2024 मिलने पर निवाड़ी जिले के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारो ने बधाई देकर खुशी जाहिर की






