उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करेगा रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय
●सतत विकास के लिए पुनर्योजी कृषि है मेले का थीम इस वर्ष

●तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला विश्वविद्यालय परिसर में 8 – 10 फरवरी को।
झाँसी। रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी में इस वर्ष तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला विश्वविद्यालय परिसर में 8 – 10 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा।
इस क्षेत्रीय किसान मेला में 8 राज्य करेंगे अपनी सहभागिता।
इसमें जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्य हिस्सा ले रहे हैं। इस मेले की थीम सतत् विकास के लिए पुनर्योजी कृषि है।
माननीय कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कृषि मेले एवं प्रदर्शनी में कृषि से संबंधित विभिन्न तकनीकों, यंत्रों एवं सजीव प्रदर्शन किसानों, उत्पादकों, विक्रेताओं, को प्रदर्शनी में दिखाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
यह कृषि मेला कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों जैसे बागवानी, मधुमक्खी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के सभी हितधारकों के लिए है जो अपने व्यवसाय के विस्तार और विवधीकरण में रूचि रखते हैं।
इसमें नई तकनीकियों की प्रदर्शनी, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता, किसानों के साथ चर्चा, प्रक्षेत्र भ्रमण आदि सम्मलित हैं।






