
देवरिया, जनपद के खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का पति खाड़ी देश में जीविकोपार्जन हेतु प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी परवेज उसके घर के जरूरी सामान को लाने में गाहे बगाहे मदद करता था। पति की गैर मौजूदगी में उसने एक दिन डरा धमकाकर महिला से रेप किया और उसका विडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की
धमकी देकर वह बार- बार रेप करता रहा।
महिला ने जब मना कर दिया तो युवक ने वीडियो उसके पति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया। पति के कहने पर पीड़ित महिला ने एक महीना पहले खामपार थाना पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता की तहरीर पर करौंदी गांव निवासी परवेज आलम पुत्र फत्ते आलम कही भागने की फिराक मे था मुखवीर की सूचना पर उसे बंगरा बजार खेल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
खामपार थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर वृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे न्यायालय ने न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।





