संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय-रविन्द्र कुशवाहा

रिपोर्ट: अख्तर अली 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने शुक्रवार को सदन में अपने संसदीय क्षेत्र के मन्दिरों को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामजानकी मार्ग से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहगरा धाम में एक पौराणिक शिव मंदिर है, जहां पर जनकपुर से अयोध्या जाते समय माता सीता ने महादेव की पूजा अर्चना की थी। लेकिन इस पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से नही जोड़ा गया है जिसके बिना रामायण सर्किट अधूरा है। इसके लिए सोहगरा धाम से सटा हुआ दीर्घेश्वरनाथ धाम, सोहनाग धाम एवम देवरहवा बाबा का आश्रम है।
उन्होंने श्रीराम जानकी मन्दिर सोहनपुर और महर्षि भृगु ऋषि आश्रम बलिया को भी विकसित करने की मांग की।

भाजपा मीडिया प्रभारी सलेमपुर अजय दुबे वत्स ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र घोषित होने से यहां के विकास को पंख लग सकते है।

Share.