आरबीआइ JE Recruitment 2023

  • शुक्रवार 9 जून से शुरू इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया।
  • सिविल ट्रेड में 29 और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 6 पदों पर भर्ती की जानी है।
  • आवेदन आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर

आरबीआई द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के मुताबिक
सिविल ट्रेड में 29 और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 6 पदों पर भर्ती की जानी है।

आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार 9 जून से शुरू कर दी है।

आरबीआइ में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने

  • ईस्ट,
  • वेस्ट,
  • नॉर्थ,
  • साउथ और
  • सेंट्रल रीजन में

जूनियर इंजीनियर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की दी है

आरबीआइ द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के मुताबिक सिविल ट्रेड में 29 और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 6 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 9 जून से शुरू कर दी है और आखिरी तारीख 30 जून 2023 निर्धारित है।
भारतीय रिजर्व बैंक जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर किए जा सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 450 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये ही है

Share.