RCB की 35 रनों से हुई जीत। वही फ्लॉप रही सनराइजर्स का बल्लेबाजी । साथ ही गेंदबाजों का कहर भी बरसा।
आज IPL 2024 का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए।
जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 171 रन बना सकी
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड सिर्फ एक रन बनाकर लौटे। उन्हें विल जैक्स ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर निशाना बनाया।
इसके बाद अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में शाहबाज अहमद ने 40 (नाबाद) और पैट कमिंस ने 31 रन बनाए।
इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। आरसीबी के खिलाफ मार्क्ररम सात, नितीश 13, क्लासेन सात, अब्दुल समद 10, भुवनेश्वर कुमार 13 और उनादकट आठ (नाबाद) रन बना पाये।
RCB के गेंदबाजों ने इस मैच में कहर बरसाया।
स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन को दो-दो सफलताएं मिलीं।
साथ ही वहीं, विल जैक्स और यश दयाल को एक-एक विकेट मिला।
सिराज और फर्ग्यूसन को हाथ खाली रहना पडा।
RCB ने हैदराबाद को 207 रनों का लक्ष्य दिया व कोहली-रजत ने लगाए अर्धशतक। ग्रीन भी चमके।
यह IPL 2024 का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
यहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए।
इस मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, कैमरन ग्रीन 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद थे।
रजत पाटीदार और विराट कोहली के बाद जयदेव उनादकट ने आरसीबी के महिपाल लोमरोर को भी अपना शिकार बना लिया था ।
बल्लेबाज सिर्फ सात रन बनाकर लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक उतरे। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 167/5 है
आरसीबी को चौथा झटका भी जयदेव उनादकट ने दिया।
उन्होंने विराट कोहली को 140 रन के स्कोर पर आउट किया।
किंग कोहली 43 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने 118.60 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और एक छक्का लगाया।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महिपाल लोमरोर उतरे हैं।
उनका साथ देने के लिए कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 157/4 है।
विराट कोहली इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए जोरदार पचासा लगाया।
उनके बल्ले से इस सीजन में यह चौथा अर्धशतक निकला। उन्होंने 37 गेंदों में फिफ्टी लगाई।
फिलहाल विराट कोहली 51 और कैमरन ग्रीन तीन रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 136/3 है।
पावरप्ले में आरसीबी ने एक विकेट खोया। टी नटराजन ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को निशाना बनाया। वह 25 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद सातवें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने विल जैक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सके।
फिलहाल विराट कोहली 36 और रजत पाटीदार एक रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 73/2 है।
आरसीबी को पहला झटका टी नटराजन ने दिया। उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को 48 रनों के स्कोर पर आउट किया।
वह इस मैच में आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब हुए। डुप्लेसिस ने 25 रन बनाए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स उतरे हैं।
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच तीन ओवरों में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तैयार है।
सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस उतरे हैं।
दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर अभिषेक शर्मा फेंक रहे हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 10/0 है।






