युवाओं के लिए डीआरडीओ में अपरेंटिस के पद पर भर्ती
- अंतिम तारीख 30 जून है।
- पहले डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं,
युवाओं के लिए डीआरडीओ में अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकली है।
जो युवा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन में काम करना चाहते हैं।
वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 30 जून है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स डीआरडीओ की एक मेजर लेबोरेट्री रिसर्च सेंटर इमारत आरसीआई ने कई अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकाली है।
जिसका पीरियड एक साल है।
भर्ती के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जो भी इस भर्ती के इच्छुक हैं तो तुरंत आवेदन कर दें।
इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा औश्र आईटीआईटी ट्रेड अपरेंटिस 2020, 2021 और 2022 को रेग्यूलर कैंडिडेट के रूप में पास करने वाले कैंडिडेट पात्र हैं।
उनकी आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आप पहले डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं, वहां होमपेज पर वाट्स न्यूज पर क्लिक करें।





