हर्षौल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रतापपुर, देवरिया

विकास खंड बनकटा क्षेत्र के पूरबी क्षेत्र में अभी शिक्षण संस्थानों,सरकारी केंद्रों पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के प्रभात फेरी के साथ छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें छात्र छात्राओं के साथ गणमान्यों द्वारा गणतंत्र के बारे बताया गया। जिसमें पाल आदर्श एकेडमी रामपुर प्रतापपुर,नेहरू विद्यालय बंगरुआ, बुद्ध पब्लिक स्कूल हरेराम चौराहा,रघुकुल एकेडमी हरेराम चौराहा,आनंद मार्ग ध्यान मंदिर शिशु निकेतन मिश्रौली,थाना परिसर श्रीरामपुर, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता बाजार, अमरजीत एकेडमी हरेराम चौराहा,ग्राम पंचायत भवन मिश्रौली के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

रघुकुल एकेडमी के तरफ से बैंड बाजा के साथ भारत माता की भव्य झाकी निकाली गई।आनंद मार्ग ध्यान मंदिर शिशु निकेतन मिश्रौली में छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।

Share.