देवरिया, 16 फरवरी से प्रस्तावित यू. पी.बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की आसानी का भी ख्याल रखा है। बोर्ड ने ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित करा दिए हैं ताकि परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट भरते समय गलती की गुंजाइश न रह जाए ।
ओएमआर के संबंध मे सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने 25 जनवरी को ही समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश के अनुसार परीक्षा के दौरान यदि ओएमआर भरने में कोई गलती हो जाती है तो उसे काटकर, मिटाकर या व्हाइटनर लगाकर सुधारने की कोशिश नहीं करनी है ऐसी सीट को निरस्त करके ऑरेंज कलर की अतिरिक्त ओएमआर शीट परीक्षार्थियों को दी जाएगी। जिसमें उसे रोल नंबर विषय सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भरनी पड़ेगी।
खास बात।———–
1- ओएमआर के मुख्य भाग में गोले को काले/ नीले बालपॉइंट पेन से भरना होगा।
2- परीक्षार्थी जो ओएमआर भरेंगे उसका मिलान करना कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी।
3- ओएमआर शीट भरने से पहले परीक्षार्थी को पीछे लिखें निर्देश को पढ़ना चाहिए।
4- ओएमआर की हेरा फेरीरोकने के लिए बोर्ड ने काउंटर फाइल की व्यवस्था की है। ओएमआर छपाई दो भागों में हुई है ऊपर मुख्य भाग तथा नीचे काउंटर फाइल है परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्ष निरीक्षक, ओएमआर के ऊपर व नीचे के भाग को काटकर अलग करेंगे तथा अलग-अलग लिफाफे में सील करके जमा कराएंगे।

Share.