मिश्रौली में मनाई गई संत मुन्नी लाल की पुण्यतिथि

प्रतापपुर, (देवरिया )रविवार को बनकटा ब्लाक के मिश्रौली गांव में संत मुन्नीलाल देव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आध्यात्मिक जीवन पर चर्चा हुई।वक्ताओं ने कहा कि संत मुन्नीलाल गृहस्थ जीवन यापन करते हुए भी अध्यात्म व धर्म के साथ समाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखते थे। वे सरल व सहनशील प्रवृत्ति के एक संत थे।वे आजीवन अपने परिवार से अलग रहकर गांव से बाहर कुटी बनाकर आध्यात्मिक जीवन यापन करते रहे।आज भी गांव सहित पूरे क्षेत्र में उनकी सादगी व नैतिक विचारों की चर्चा होती है।उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विद्यालय की स्थापना भी किया।अतः उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। वहीं संत मुन्नीलाल देव के सुपुत्र भोजपुरिया अमन के संपादक व साहित्यकार डॉ जनार्दन सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनन्द मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य राम कृपानन्द अवधूत,भाजपा नेता राजकुमार शाही,समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह,कबीर मठ करौंदा के महंत विनोद गोस्वामी,मनोज भारती, मदन कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह, मकसूद भोपतपुरी, अमानत अंसारी,कृष्णा पटेल, बिहारी सिंह, जगलाल चौधरी, हरेंद्र यादव, भानु प्रताप सिंह, हिमांशु रंजन सिंह,जवाहर सिंह, पप्पू सिंह, आलोक सिंह, भरत सिंह, शत्रुघ्न सिंह,धनंजय सिंह, अर्जुन सिंह, धनराज यादव,विकास सिंह, प्रियांशु रंजन, पवन सिंह, अनुज सिंह,आदित्य सिंह,हरिचरन सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share.