Spread the love


भाटपार रानी /देवरिया उपनगर में समाजवादी पार्टी के सांसद पद के कर्मठ एवं जुझारू उम्मीदवार रमाशंकर राजभर का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका भाव स्वागत किया । समाजवादी पार्टी के सांसद पद के उम्मीदवार रमाशंकर राजभर को पूर्ण विश्वास दिलाया की भाटपार रानी एवं हम सभी कार्यकर्ता गण आपके साथ है और आपकी जीत सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भाटपार रानी के जनप्रिय पूर्व विधायक डॉ.आशुतोष उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय,अतुल राय, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, आलोक वर्मा, सूर्य प्रकाश, अमर मद्धेशिया, जयप्रकाश बरनवाल, संजय गुप्ता, गुलाब मद्धेशिया,परमेश्वर पटवा, अनिल वर्मा, गोल्डी वर्मा, रवि गुप्ता, स.पा. जिला सचिव नसीम अहमद, ज्ञानेंद्र पांडेय शिक्षक,संदीप गुप्ता,पंकज मद्धेशिया, पवन मदेशिया, अखिलेश गुप्ता, अवनीश मिश्रा मुन्ना सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यासयादव,रामाशंकर यादव एवं हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.