Spread the love

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर होगा चयन / ट्रायल

 

देवरिया क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि खेल निदेशालय  के निर्देश के अनुपालन में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन / ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल टीम का चयन / ट्रायल्स हेतु जिला चयन / ट्रायल्स 10 नवंबर को प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन / ट्रायल्स 16 नवंबर को अपराह्न 02 बजे से तथा प्रदेश स्तर पर 19 से 22 नवंबर पर जौनपुर में आयोजित किया जाएगा।
जनपद देवरिया के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल / कालेज के जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों को उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेज सकते है। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र / आधार कार्ड / नगर पालिका द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज कलर फोटो अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा, तभी जिला स्तर चयन में खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा। जन्मतिथि 01 जनवरी 2004 या उसके बाद की होनी चाहिये।

Share.