न्यायप्रिय शासक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित संगोष्ठी | Poonch Jhansi | BJP Event
नमस्कार, आप देख रहे हैं फोकस न्यूज24×7 मैं हूँ [ विनय पचौरी।
चलिए रुख करते हैं पूंछ झांसी का, जहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
रिपोँट : विवेक तिवारी फोकस न्यूज 24×7
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत लोधेश्वर गार्डन में यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक न्यायप्रिय शासक थीं, जिन्होंने अपने शासन में कभी अन्याय को स्थान नहीं दिया। चाहे कोई कितना ही निकट सहयोगी क्यों न हो, अन्याय करने पर उन्हें सजा जरूर मिलती थी।
वहीं, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर शिवभक्ति में लीन थीं और उन्होंने मुगल आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कर अपनी वीरता का परिचय दिया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि लोकमाता का जीवन धर्म और न्याय के मार्ग का प्रतीक रहा है। वे हमेशा कहा करती थीं— “मेरा पथ धर्म का पथ है, और धर्म का पथ ही न्याय का पथ है।”
कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पण से हुई।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिनमे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई, मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप सिंह गुर्जर, बामौर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुबे, समथर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, मोठ मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान, राजेश सिंह सेंगर, कार्यक्रम संयोजक डॉ. महेश पाल, मनोज तिवारी, पं. चेतराम तिवारी, अजय शुक्ल, दिनेश राजपूत, पूर्व प्रधान पं. दीपक तिवारी, योगेश यादव, नरेंद्र सविता, चंद्रजीत गुर्जर, गोपाल गोस्वामी, हिरदेश गोस्वामी, बबलू कुशवाहा, प्रधान सेरसा लाखन सिंह यादव, प्रधान पूंछ बलवान सिंह यादव, प्रधान ढेरी अतर सिंह राजपूत, प्रधान सिकंदरा निरपत राजपूत, राम राजा राजपूत, उमेश पांचाल, रविकांत आर्य, भारत राजपूत, राजा प्रताप सिंह, माता प्रसाद राजपूत, भगवत वर्मा, राम लखन परदेशी, सुरेश वर्मा, महेश परिहार, डॉ. नेत्रपाल सिंह, भाजयुमो नेता कपिल मुदगिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य ब्रह्मजीत द्विवेदी ने किया।
तो यह थी पूंछ से हमारी खास रिपोर्ट।
ऐसी ही और खबरों के लिए बने रहिए फोकस न्यूज के साथ।
नमस्कार।
–



