*स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित

प्रतापपुर,देवरिया ,

जिला स्थित सोहनपुर में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित किया गया।जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा सेनानियों के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता करते हुए भोजपुरिया अमन के संपादक डॉ जनार्दन सिंह ने कहा कि सोहनपुर के सेनानियों ने 1857 की क्रांति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।उनकी संघर्ष समर्पण त्याग आज के समाज के लिए प्रेरणादायक है।सेनानी रामनरेश कुशवाहा जी के सानिध्य में रहने का सुअवसर मिला है।वे गरीब मजदूर और वंचित समाज के रहनुमा थे। वे महामानव थे।मुख्य अतिथि किसान मजदूर के नेता शिवाजी राय ने कहा कि देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। संसाधनों पर पूंजीपतियों का कब्जा होते जा रहा है। युवाओं को आगे आकर इसका सार्थक विरोध करना चाहिए,जैसे अंग्रेजों के खिलाफ हमारे देश के सेनानियों ने किया था। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनीष कुशवाहा उर्फ भईया जी ने कहा कि हमारे नाना स्वर्गीय रामनरेश कुशवाहा ने समाज में जो मशाल जलाई थी, उसे धधकती ज्वाला बनाने का संकल्प लेता हूं।जिला पंचायत सदस्य अभिजीत यादव ने कहा कि सोहनपुर के सेनानियों ने देश के लिए जो शहादत दिए हैं, उनकी स्मृति में हर साल आयोजन होगा। सिवान से आए शिक्षक सह साहित्यकार संजय कुमार यादव ने सेनानियों की जीवनी को लिपिबद्ध करने की बात करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत किए। इंजीनियर रामनरेश सिंह ने सेनानियों के बलिदान को समाज के युवाओं के सामने लाने की बात कहा।शंभू शरण सिंह ने देवरिया जिला के सभी सेनानियों के चित्रों का संग्रहालय बनाने की बात कहे।सोहनपुर के ग्राम प्रधान विनोद पाण्डेय ने कहा कि सोहनपुरवासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वजों ने 1857 की क्रांति की मशाल सोहनपुर में जलाई थी। छात्र नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सेनानी रामनरेश कुशवाहा जी की प्रतिमा यहां लगनी चाहिए। बिट्टन गोंड ने कहा कि रामनरेश कुशवाहा जी के कारवां को आगे बढ़ाने की हम युवाओं की जिम्मेदारी है।पत्रकार असलम परवेज,रमाकांत भारती, रजनीश पटेल,उदय प्रताप सिंह,नन्हे यादव ने भी संबोधित किए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सह साहित्यकार डॉ मन्नू राय तथा धन्यवाद ज्ञापन डब्लू कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा,विकास कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,सत्येंद्र पाण्डेय,आनंद प्रकाश, ललन जी मदेशिया, शिक्षक शिवमूर्ति तिवारी,विक्रांत ठाकुर, डॉ मुकेश कुमार दुबे दुर्लभ,नीरज जायसवाल,शैलेश कुशवाहा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.