Spread the love

तीन मोटरसाइकिल आमने-सामने भिडंत एक युवक गंभीर रूप से घायल

प्रतापपुर देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी स्थित नवादा चौराहा से परोहा जाने वाले मुख्य मार्ग पर तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य चालकों को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मुरादाबाद निवासी कादिर अंसारी के रूप में हुई है।दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिलों में एक पल्सर (UP213592), एक हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP52BN9788) और एक ग्लैमर (UP22Z7217) शामिल थीं। ये तीनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। पल्सर सवार कादिर अंसारी को गंभीर चोटें आईं। दूसरे बाइक चालक की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया निवासी अभिमन्यु पुत्र अर्जुन कुशवाहा के रूप में हुई है।
घायल कादिर अंसारी लोहारी बारी में गुड्डू यादव के किराए के मकान में रहकर कपड़े और चादर का कारोबार करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग लोहारी बारी में किराए के मकान में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मोटरसाइकिलों तथा घायल व्यक्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल कादिर अंसारी को प्राथमिक उपचार के लिए भाटपार रानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।इस दौरान, डायल 112 के सिपाही योगेंद्र सिंह ने एक पत्रकार से कहा, “बहुत बड़ा पत्रकार समझते हो अपने आप को, तेरे जैसे पत्रकार मैंने बहुत देखे हैं।”

Share.